
हरियाणा सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बडी राहत
चंडीगढ़, 17 फरवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बडी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा में स्थानीय उम्मीदवारों के लिए प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण प्रदान करने पर रोक लगाने वाले पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है।























