
हरियाणा सरकार को भाकियू गुरनाम सिंह चढूनी ने दी आंदोलन की चेतावनी
चंडीगढ,30 नवंबर (विश्ववार्ता): हरियाणा सरकार को भाकियू गुरनाम सिंह चढूनी ने जनवरी महीने में आंदोलन की चेतावनी दे दी है। उन्होने कहा कि हरियाणा में अब तक गन्ने का रेट न बढऩे पर किसान बिफर गए हैं। हरियाणा सरकार ने काट बढ़ाकर सात फीसदी कर दी है। चढूनी ने कहा की हरियाणा सरकार गन्ना किसानों के साथ अन्याय कर रही है एक और तो मिल में पिराई शुरू होने के बाद भी अभी तक गन्ने का रेट घोषित नहीं किया है और गन्ने का मौजूदा रेट हरियाणा प्रदेश में बेहद कम है।























