
हरियाणा सरकार का एक दल आज स्वर्ण मंदिर पहुंचा
गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाश पर्व मनाने के लिए दरबार साहिब से भरा पवित्र जल
चंडीगढ़, 18 अप्रैल ( विश्ववार्ता)हरियाणा सरकार का एक दल आज स्वर्ण मंदिर पहुंचा। यह दल खेल मंत्री खेल मंत्री संदीप सिंह और करनाल के सांसद संजय भाटिया व मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल के नेतृत्व में अमृतसर के पवित्र गुरुद्वारा साहिब में पहुंचा। दल ने दरबार साहिब के सरोवर का पवित्र जल भरा।





















