
हरियाणा शीतलकालीन सत्र इस तारिख से होगा शुरू
सरकार ने सत्र की तैयारियां की पूरी
चंडीगढ़, 21 दिसंबर (विश्ववर्ता) हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र सत्र 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है। 26 से 28 दिसंबर तक चलने वाले शीतकालीन सत्र की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सत्र की अवधि पर अंतिम निर्णय 26 दिसंबर को होने वाली कार्य सलाहकार समिति की बैठक में होगा। सवालों के ड्रा की पर्चियां विधायक सीमा त्रिखा, असीम गोयल, प्रमोद विज, बलराज कुंडू और विधानसभा सचिव राजेंद्र कुमार नांदल और सचिवालय के अधिकारियों ने गुप्ता की देखरेख में निकालीं। विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि इस बार 75 फीसदी तक काम ई-विधान से ही होगा। प्रयास रहेगा कि सभी प्रश्न डिजिटल तरीके से ही लिए जाएं।





















