
हरियाणा विधानसभा सत्र के 8वें दिन की कार्यवाही शुरू
अवैध कॉलोनी के मामले को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्व वार्ता) हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के आठवें दिन की कार्यवाही शुरू होते ही अवैध कॉलोनी के मामले को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। असंध के विधायक एवं शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता और कांग्रेसी विधायक आमने-सामने हो गए। वही गोहाना के विधायक जगबीर मलिक ने सेम की समस्या से खराब हो रही फसलों का मुद्दा उठाया।






















