
हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र के बीच पूर्व सीएम हुड्डा ने बुलाई विधायक दल की बैठक
चंडीगढ़, 26 दिसंबर (विश्ववर्ता) आज हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र के बीच पूर्व सीएम हुड्डा ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। सांसदों की तर्ज पर अब विधायकों को भी लोकल एरिया डेवेलपमेंट (लैड) फंड दिलाने के लिए विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस प्रस्ताव लाएगी। गांधी की तीन दिन की हरियाणा में रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आई दिक्कतों को भी सदन में जोर-शोर से उठाने की तैयारी है। मेवात के पिछड़ेपन से लेकर टूटी सडक़ें और बिजली काटने के मामले को भी शून्यकाल में उठाया जाना तय है।























