
हरियाणा विधानसभा मे जोरदार हंगामे के बीच विपक्ष का वाकआउट
चंडीगढ़, 14 मार्च (विश्व वार्ता) हरियाणा विधानसभा बजट सत्र मे आज विपक्ष ने जोरदार हंगामा कियाा। विधायक भारत भूषण बत्तरा ने कहा कि एक जनवरी 2022 को खनन के दौरान लापरवाही बरती गई। खुदाई का कार्य जमीन से 400 फुट तक किया गया। एनजीटी की टीम ने लाइसेंसधारियों को दोषी पाया। सरकार का खनन माफिया को सरंक्षण है। धारा 304 आईपीसी का मामला दर्ज होना चाहिए था। एनजीटी ने सेवानिवृत जज की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई। 4 अक्टूबर 2021 को अंतिम रिपोर्ट दी, जिसने गोवर्धन माइनंस को दोषी पाया। जबकि 78 मीटर की स्वीकृति थी।





















