
हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन
जोरदार हंगामे के बीच कांग्रेस ने किया वॉकआउट
खट्टर सरकार ने किया जबरन धर्मांतरण विधेयक पारित
चंडीगढ़, 4 मार्च (विश्व वार्ता) हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरे दिन विपक्ष कांग्रेस ने जमकर हंगामा करते हुए वॉकआऊट किया। धर्म परिवर्तन निवारण विधेयक को लेकर सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक रघुवीर कादयान ने विधेयक की प्रति फाड़ दी जोरदार नारेबाजी के बीच कांग्रेस ने सदन से वॉक आउट कर दिया। इसके बाद सरकार ने विपक्ष की गैरमौजूदगी में जबरन धर्मांतरण विधेयक पारित करवा दिया। इसके बाद सरकार ने जबरन धर्मांतरण विधेयक पारित करवा दिया।




















