
हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू
चंडीगढ़, 29 अगस्त (विश्ववार्ता) हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने सीईटी का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सीईटी में अभ्यर्थियों को आयु में छूट देने की बात कही गई थी लेकिन इसकी सूचना जारी नहीं की। जो बच्चे सीईटी पास कर चुके है उनको कब नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सरकारी नौकरियों में सिलेक्शन का बहुत लम्बा प्रोसेस होता है। ग्रुप डी की अलग अलग पोस्टों का अलग कैडर बनाया गया। एक समय के बाद यदि सिलेक्टेड कैंडिडेट विभाग बदलना चाहे उसके लिए भी प्रावधान किया जा रहा है।





















