
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज से
सत्र के काफी हंगामेदार होने के आसार
चंडीगढ, 8 अगस्त (विश्ववार्ता) हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होगा। सत्र के काफी हंगामेदार होने के आसार हैं। जनहित मुद्दों को लेकर कांग्रेस और इनेलो सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। सत्र को लेकर रविवार रात को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में भाजपा और जजपा विधायकों की बैठक हुई।






















