
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र से आज से शुरू
हंगामेदार होने के आसार
चंडीगढ़, 2 मार्च (विश्व वार्ता) हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होगा. बजट सत्र 2 मार्च से 22 मार्च तक चलेगा. 8 मार्च को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करेंगें. गठबंधन सरकार का ये तीसरा बजट होगा. बजट सत्र में कुल 10 बैठकें होंगी. आज राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत होगी. 3, 4 और 7 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी 7 मार्च को मुख्यमंत्री राज्यपाल अभिभाषण पर अपना जवाब देंगे.






















