
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का किया ऐलान
चारों कोड में 96 प्रतिशत प्रश्न एक समान होंगे, जानें कब से शुरू होंगे पेपर
चंडीगढ, 5 जनवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सेकेंडरी , सीनियर सेकेंडरी व डीएलएड की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर गुरुवार को डेटशीट जारी कर दी। बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। पेपर एक ही सत्र में दोपहर 12.30 बजे से शाम 3.30 बजे तक होगा। परीक्षा में इस बार 25 फीसदी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। डेटशीट जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट WWW.BSEH.Org.in पर शीघ्र ही अपलोड की जाएगी। भिवानी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने गुरुवार को
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा फरवरी माह से संचालित होने वाली 10वीं एवं 12वीं डीएलएड की परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी गई है। ये परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल तक प्रदेश भर में आयोजित होंगी। परीक्षाओं की डेट शीट हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाईट ङ्खङ्खङ्ख.क्चस्श्व॥.ह्रह्म्द्द.द्बठ्ठ पर शीघ्र ही अपलोड कर दी जाएगी। यह बात हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव एवं सचिव ज्योति मित्तल ने वीरवार को शिक्षा बोर्ड में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव एवं सचिव ज्योति मित्तल ने कहा कि 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेंगी। इसके अलावा 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से दो अप्रैल तक संचालित करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त डीएलएड की परीक्षाएं भी 27 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक संचालित करवाई जाएगी। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि ये सभी परीक्षाएं एक ही सत्र में दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक संचालित होंगी।





















