

चंडीगढ़, 2 जनवरी (विश्व वार्ता) हरियाणा के भिवानी जिले में स्थित दादम खनन क्षेत्र में शनिवार दोपहर भीषण लैंडस्लाइड की घटना घटी थी लैंडस्लाइड की इस घटना की चपेट कई वाहन और लोग आ गए थे। जो मंजर सामने था उसमें साफ दिख रहा था कि किस तरह से चट्टाननुमा पहाड़ दरककर टुकड़ों में बंट जमीन पर बिखरा हुआ था।
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर भिवानी लैंडस्लाइड में अपडेट जानकारी दी है उन्होंने कहा कि हरियाणा के भिवानी जिले में माइनिंग साइट पर जो हादसा हुआ है उससे मैं बहुत दुखी हूं । प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है । गाजियाबाद से हृष्ठक्रस्न की मधुबन से स्ष्ठक्रस्न की टीम बुलाई गई है। हिसार से आर्मी की एक यूनिट बुलाई गई है । अभी तक 4 लोगों की मृत्यु हुई है





















