
हरियाणा मे संयुक्त पात्रता परीक्षा 2022: इतने हजार युवाओं के पंजीकरण नंबर किये जारी
सर्वर डाउन होने से अभ्यर्थी परेशान
चंडीगढ़ 1 नवंबर (विश्ववार्ता) हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने उन 11 हजार युवाओं के पंजीकरण नंबर जारी कर बताया था जिनके फोटो सही आकार या साफ नहीं हैं। उन्हें आज 5 बजे तक फोटो दोबारा से अपलोड करने के लिए समय दिया गया था। संयुक्त पात्रता परीक्षा 2022 के लिए 11 हजार अभ्यर्थियों को फोटो अपलोड करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक साथ हजारों की संख्या में वेबसाइट खोले जाने के चलते सर्वर डाउन चल रहा है। इससे काफी देर बाद भी फोटो अपलोड नहीं हो रहे हैं। परीक्षा के लिए कुल 11.34 लाख युवाओं ने पंजीकरण करा रखा है।





















