
हरियाणा मे मौसम विभाग ने किया भीषण सर्दी का ऑरेंज अलर्ट जारी
चंडीगढ़, 26 दिसंबर (विश्ववर्ता) हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीत लहर जारी है। मौसम विभाग ने भीषण सर्दी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर पाला पडऩे की आशंका है। करनाल के इंद्री में दिन का तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने अंबाला समेत कई शहरों में रविवार को कोल्ड-डे घोषित किया था लेकिन सीवियर कोल्ड-डे की परिस्थितियां बन गईं।





















