
हरियाणा मे बढते कोरोना मामलो को देखते हुए कई जिलों में फिर लगाई जा सकती हैं पाबंदियां
चंडीगढ़, 18 अप्रैल ( विश्ववार्ता) देश मे धीरे धीरे फिर कोरोनावायरस पैर पसारने लगा है, हरियाणा के दिल्ली एनसीआर के साथ लगते जिलो मे बढ़ते मामलों से राज्य सरकार सतर्क हो गई है। बढ़ रहे केसों की संख्या के कारणों की पूरी रिपोर्ट विभाग के अधिकारी आज स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को सौंपेंगे। इसके बाद ही आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।





















