
हरियाणा मे बडा ही दर्दनाक हादसा, 4 लोग जिंदा जले
चंडीगढ, 15 अप्रैल ( विश्ववार्ता) दिन-ब-दिन सडक़ हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है.इसी बीच बडी खबर आ रही है कि हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना कस्बे में नेशनल हाईवे पर इसराना स्थित नई अनाजमंडी के पास कट पर एक कार में आग लग गई, जिसमें 4 लोग जिंदा जलकर मर गए। हादसा मोड़ काट रहे ट्रक में पीछे से टक्कर लगने से हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही इसराना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक चारों लोग जल चुके थे।





















