
हरियाणा मे बड़ा हादसा
यमुना नहर में डूबने से राष्ट्रीय महिला पहलवान की मौत
चंडीगढ़, 18 अप्रैल ( विश्ववार्ता) राष्ट्रीय स्तर की पहलवान तनिष्का जिसकी आयु 17 वर्ष थी सुबह यमुना नहर में डूबने से मौत हो गई। वहीं उसके साथ कुश्ती का अभ्यास करने वाली दो और पहलवान भी नहर में बहने लगीं, जिन्हें ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन तनिष्का को नहीं बचाया जा सका। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।























