
हरियाणा मे फिर बदल रहा है मौसम , मौसम विभाग ने लगाया पूर्वानुमान
चंडीगढ़, 7 नवंबर (विश्ववार्ता) मौसम में फिर से बदलाव हो रहा है। हरियाणा में भी मौसम के अंदर बदलाव देखने को मिल रहा है। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के हरियाणा प्रदेश में मौसम आमतौर पर 10 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है।
प्रदेश में 5 नवंबर व 6 नवंबर को उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हल्की गति से चलने से प्रदूषण में थोड़ी कमी आने की संभावना है परंतु 7 नवंबर की एक ओर कमजोर पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ बढऩे से 8 व 9 नवंबर को पुरवाई हवाएं चलने तथा आंशिक बादल संभावित है।बता दें कि इसके बाद 10 नवंबर से फिर से उत्तरी व उत्तरपश्चिमी हवाएं मध्यम गति से चलने से ही प्रदूषण से राहत की संभावना बन रही है तथा राज्य में दिन के तापमान सामान्य के आसपास रहने तथा रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर पर बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ रहा है। 7 नवंबर की रात तक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचेगा। एक चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर औसत समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी ऊपर है। श्रीलंका और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।























