
हरियाणा मे पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर इन चार जिलो मे फैक्ट्रियों के वर्करों को छुट्टी देने का किया फैसला
चंडीगढ़ 11 नवंबर (विश्ववार्ता) हरियाणा श्रम विभाग ने पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर चार जिलों फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार और पलवल में 22 नवंबर व 25 नवंबर 2022 को सभी फैक्ट्रियों में काम करने वाले वर्करों की छुट्टी देने का फैसला किया है, जिनका नाम पंचायत चुनाव की मतदाता सूचियों में दर्ज है, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि इस संबंध में श्रम विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।





















