
हरियाणा मे पंचायती चुनाव अगस्त के अंतिम सप्ताह में होने के आसार
पंचायती चुनाव की तैयारियां शुरू
चंडीगढ, 16 मई (विश्व वार्ता) हरियाणा मे पंचायती चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। 22 जुलाई को फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश की जाएगी। ऐसे में पंचायती चुनाव अगस्त के अंतिम सप्ताह में होने के आसार है आयोग ने सभी जिलों के डीसी को पत्र लिखकर मतदाता सूची को रिवीजन करने के आदेश जारी कर दिए हैं।




















