
हरियाणा मे धुंध का कहर
दो स्कूल वैन आपस मे टकराई, मचा हडकंप, कई बच्चे घायल
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) :हरियाणा मे अब भी पहाडो मे बर्फबारी के कारण मौसम मे ठंड बनी हुई और जिस कारण कई जिलो मे धुंध का कहर देखा जा रहा है। आज वही सिरसा में धुंध के कारण दो स्कूल वैन, दो गाडिय़ां, एक प्राइवेट बस और दो मोटर साइकिल में टक्कर हो गई जिसमें 5 से 6 स्कूली बच्चों सहित कई अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे है। हादसा सिरसा के गांव लहरावली ढाणी के पास हुआ है। फि़लहाल हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस घायलों के बयान ले रही है।





















