
हरियाणा मे दो पक्षों मे खूनी रंजिश के चलते व्यक्ति की मौत
चंडीगढ,20 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) हरियाणा के जींद जिले के गांगोली गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष मे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच अन्य गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हैं। उनको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। फिलहाल पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।





















