
हरियाणा मे ट्रेन में बम की सूचना से मची अफरा-तफरी
यात्रियों में फैल गया डर
चंडीगढ, 7 मई (विश्व वार्ता) हरियाणा में एक ट्रेन में बम की सूचना से अफरा-तफरा का माहौल बन गया। सुरक्षा के लिहाज से यात्रियों को फटाफट ट्रेन खाली करने को कहा गया इसके बाद जब ट्रेन खाली हुई तो काफी देर तक बम को ढूढऩे के लिए तलाशी अभियान चला ट्रेन में बम की तलाशी की दौरान बम मिला ही नहीं। यह महज एक अफवाह थी। यह पूरा मामला हरियाणा के रोहतक जिले का है जहां बीती रात बम की सूचना पर दिल्ली-नरवाना पैसेंजर ट्रेन को सांपला रेलवे स्टेशन पर रोका गया और यात्रियों को नीचे उतारकर ट्रेन खाली करा दी गई ।





















