
हरियाणा मे गरजे दिल्ली सीएम केजरीवाल,भाजपा पर साधा कडा निशाना
कहा कीचड़ साफ करने के लिए झाड़ू लेकर उतरना ही पड़ेगा
चंडीगढ, 3 सिंतबर (विश्ववार्ता) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज हरियाणा के भिवानी में अपने संबोधन में भाजपा पार्टी पर जोरदार हमला बोला। दिल्ली सीएम के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी साथ थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, यहां बैठे 90 प्रतिशत किसान, मज़दूर, सर्विस करने वाले लोग हैं। आप सभी को राजनीति में आने की ज़रूरत इसलिए पड़ी,, क्योंकि इन्होंने देश और हरियाणा को लूट लिया। कीचड़ साफ करने के लिए झाड़ू लेकर उतरना ही पड़ेगा। अमित शाह कहते थे कि इस पार्टी का सफ़ाया तो यूँ ही कर देंगे। देखते-देखते दिल्ली और पंजाब में सरकार में आ गए हरियाणा में भी सरकार में आएंगे और पूरे देश में भाजपा का सफ़ाया आप ही करेगी।























