
हरियाणा में लौटा पाबंदियों का दौर
चंडीगढ़, 2 जनवरी (विश्व वार्ता) हरियाणा मे कोरोना का कहर बढता जा रहा है जिसे देखते हुए हरियाणा मे फिर पाबंदियों का दौर लौट आया है। हरियाणा सरकार ने कोविड 19 की रोकथाम के मद्देनजऱ गुरुग्राम, फऱीदाबाद, अंबाला, पंचकुला और सोनीपत में सिनेमा हॉल, थिएटर, स्कूल, कॉलेज, जिम इत्यादि को बंद करने के आदेश दिए हैं. अब राज्य में कार्यालय भी 50 प्रतिशत हाजिऱी के साथ काम करेंगे. अभी के लिए 12 जनवरी तक महामारी अलर्ट की अवधि बढ़ा दी गई ह.ै। इस समय हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. इस वजह से इन जिलों में स्कूल-कॉलेज तो बंद किए ही गए हैं,इसके अलावा बाजार भी सिर्फ शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे. बार और रेस्टोरेंट भी सिर्फ पचास फीसदी सिटिंग कैपेसिटी के साथ काम कर पाएंगे.
राज्य भर में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, आंगनबाडी केंद्र बंद करने का आदेश
हरियाणा में टीकाकरण अनिवार्य हो गया
गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकूला, सोनीपत में मॉल और बाजार शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे
सिनेमा हॉल स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स बंद रहेगा
अन्य जिलों में 50 प्रतिशत क्षमता वाले सिनेमा हॉल और जिम खोले जाएंगे
शादियों और अन्य समारोहों में केवल 100 लोगों को इक_ा होने की अनुमति होगी।






















