
हरियाणा मे किसानो ने खोला हाईवे, प्रशासन ने मानी मांगे
चंडीगढ, 24 सिंतबर (विश्ववार्ता): धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से नाराज किसान मान गए हैं। शुक्रवार को जाम किया गया जीटी रोड 21 घंटे बाद धान की सरकारी खरीद का आश्वासन मिलने पर खोल दिया गया है। किसान अपना सामान समेटने लगे हैं।
बता दें कि 3 दिनों के अंदर प्रशासन के साथ लगभग 8 मीटिंग हुई पर कोई भी नतीजा न निकलागुरनाम सिंह ने कहा कि प्रशासन के साथ हमारी मीटिंग हुई है। प्रशासन ने कहा है की जो फसल मंडियों में पड़ी है उसकी भराई शुरू कर दी जाएगी, लेकिन पर्चे 1 अक्टूबर को काटे जायेंगे और 22 की जगह अब 30 किवंटल प्रति एकड़ तक धान सरकार किसानों की खरीदेंगी





















