
हरियाणा मे कलयुगी पिता बना हैवान, अपने ही चार मासूम बच्चो को दिया जहर
दो मासूमो की मौत और दो जिंदगी मौत से लडते हुए
चंडीगढ़, 15 नवंबर (विश्ववार्ता) हरियाणा के रोहतक के कबूलपुर गांव में एक कलयुगी पिता ने अपने चार बच्चों सल्फास की गोली पिसकर कर दे दी। जिससे दो बच्चों की मौत हो गई और दो बच्चे अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। वारदात को अंजाम देकर पिता फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस व एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल वारदात को क्यों अंजाम दिया गया इसका खुलासा नहीं हो सका है। बच्चों को कड़वाहट के चलते शक न हो जाए, इसलिए ऊपर से एक-एक रसगुल्ला खिला दिया। थोड़ी देर बाद बच्चों ने उल्टी करनी शुरू कर दी। आरोपी पत्नी को फोन करके मौके से फरार हो गया। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस अब पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
घटना की सूचना पर जांच के शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस व एफएसल की टीम गांव कबूलपुर में पहुंची और गांव के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। आरोपी की पत्नी के भी बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जैसे तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी





















