
हरियाणा मे आज से मौसम ले रहा है करवट, 10 जनवरी तक बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि के आसार
चंडीगढ, 7 जनवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा में आज से मौसम में करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने बताय कि 10 जनवरी तक प्रदेश में बूंदाबांदी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार हैं। मौसम में आने वाले इस बदलाव के कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत भी मिलेगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 8 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से दक्षिणी पंजाब व उत्तरी राजस्थान पर एक दबाव का क्षेत्र बनेगा। इस विक्षोभ को अरब सागर से नमी मिलेगी। पहले इसका प्रभाव हरियाणा के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में देखने को मिलेगा। इसके बाद धीरे-धीरे यह प्रदेश के मध्य और फिर एनसीआर की तरफ बढ़ेगा।
पश्चिमी विक्षोभ से गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और एक-दो स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। इस दौरान दिन व रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड से कुछ राहत भी मिलेगी।
मगर, इस विक्षोभ के गुजरने के बाद फिर से हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो जाएगी और प्रदेशवासियों को फिर से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। वहीं, आईएमडी ने 7 जनवरी के लिए घने कोहरे व ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया























