
हरियाणा मे आज पहली से 5वीं तक की कक्षाओं के खुलेगें स्कूल
चंडीगढ़, 29 जनवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा मे धीरे धीरे मौसम करवट ले रहा है कडाके की सर्दी के कारण पहली से 5वीं तक की कक्षाएं की छुट्टियां खत्म होने को बाद आज स्कूल खुल रहे है। बता दे की शिक्षा विभाग ने स्कूलों की छुट्टियां फिर से बढऩे का ऐलान कर दिया है आईए जानते हैं कि कब से स्कूल खुलने वाले हैं। बतां दे कि 21 जनवरी को रविवार व 22 जनवरी को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अवकाश घोषित किया गया था। मंगलवार को स्कूल खुले लेकिन सर्दी के कारण अब स्कूल 29 जनवरी को खुलेंगे।हरियाणा में मंगलवार को 22 दिन के अवकाश के बाद स्कूल खुले थे। लेकिन ठंड के प्रकोप के चलते सरकार ने छुट्टियां बढ़ाने का एलान कर दिया।
मंगलवार से सरकारी स्कूलों के खुलने का समय सुबह 9:30 बजे था। प्रदेश के कई प्राइवेट स्कूल सुबह 10 बजे खुले। शीतकालीन अवकाश से पहले स्कूलों के खुलने का समय सुबह 9:00 बजे था। शिक्षा विभाग ने 1 से 15 जनवरी तक शीतलकालीन अवकाश घोषित किया था। घने कोहरे व शीतलहर के बीच गिरते न्यूनतम तापमान को देखते हुए पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाकर 20 जनवरी तक कर दी थी।























