
हरियाणा मे आईईडी और गोला-बारूद बरादमी मामले मे एनआईए ने ली जांच अपने हाथो मे
चंडीगढ, 26 मई (विश्व वार्ता) करनाल में आईईडी और गोला-बारूद बरामदगी मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अपने हाथ में ले ली है। करनाल में इसी महीने की शुरुआत में चार आतंकी संदिग्धों को पकड़ा गया था।
जानकारी के लिए बतां दे कि केंद्रीय एजेंसियों की खुफिया सूचनाओं के आधार पर हरियाणा और पंजाब पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में चारों को गिरफ्तार किया गया था ह जिनके पास से ढाई-ढाई किलो के 3 आईईडी और एक पिस्तौल बरामद की गई थी।






















