
हरियाणा में 2 ट्रेनों में बम होने की सूचना से मचा हडकंप
रेलवे पुलिस की टीम एक्शन मोड में बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड के साथ सर्चिंग अभियान जारी
चंडीगढ़, 23 जून (विश्ववार्ता) बडी खबर हरियाणा से सामने आ रही है जहां 2 पैसेंजर ट्रेनों में बम होने की सूचना से हडक़ंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद एक पैसेंजर ट्रेन सोनीपत के गोहाना रेलवे स्टेशन पर रोकी गई है। जबकि दूसरी पैसेंजर ट्रेन जींद के पिल्लूखेड़ा रेलवे स्टेशन पर रोकी गई। रेलवे पुलिस की टीम एक्शन मोड में बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड के साथ सर्चिंग कर रही है। बम को लेकर ट्रेनों का चप्पा-चप्पा बारीकी से छाना जा रहा है। फिलहाल रेलवे पुलिस यात्रियों की सुरक्षा को लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती। तसल्ली-बख्श सर्चिंग के बाद ही दोनों ट्रेनें आगे रवाना की जाएंगी।























