हरियाणा में हुआ बड़ा प्रसाशनिक फेरबदल
26 आईएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी
चंडीगढ़, 3 मार्च (विश्ववार्ता) हरियाणा सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव किया है। सरकार की ओर से 26 आईएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में आईएएस ऑफिसर जी अनुपमा से हेल्थ डिपार्टमेंट लेकर एजुकेशन की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही आईएएस उत्तम सिंह को सीएम सिटी करनाल का डीसी बनाया गया है। जानिए किन्हें क्या जिम्मेदारी दी गई है-























