
हरियाणा में हमलवारों के हौंसले बुंलद युवक को गोलियों से भूनकर की हत्या
इलाके मे तनाव का माहौल
चंडीगढ, 9 अगस्त (विश्ववार्ता) हरियाणा मे हमलवारों के हौंसले दिन प्रतिदिन बढते जा रहे है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। बडी खबर आ रही हे कि सोनीपत के गांव औरंगाबाद में देर रात हमलावरों ने कार सवार फ्लोर मिल संचालक को रोककर उसकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। जानकारी अनुसार गांव औरंगाबाद निवासी दीपक (37) गांव खेवड़ा में फ्लोर मिल के मालिक है वे देर रात कार में सवार होकर गांव खेवड़ा से अपने गांव में आ रहे थे। जब वह गांव के बाहर खेल स्टेडियम के पहुंचे तो हमलावरों ने उनकी कार को रुकवा कर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...






















