
हरियाणा में सूरजमुखी की खरीद एमएसपी पर किए जाने की मांग को लेकर शुरू किसानों का हल्ला बोल
किसानों के आंदोलन का आज दूसरा दिन
चंडीगढ़, 7 जून (विश्ववार्ता): हरियाणा में सूरजमुखी की खरीद एमएसपी पर किए जाने की मांग को लेकर शुरू हुआ किसानों का आंदोलन आज और भी तेज हो सकता है। जहां सुबह होते ही किसान सडक़ों पर उतरना शुरू हो गए हैं तो वही अब क्षेत्र में आंदोलन की कमान किसान नेता राकेश टिकैत संभाल सकते हैं, संभावना जताई जा रही है कि वह करीब 11.00 बजे शाहबाद पहुंचेंगे।





















