
हरियाणा में बड़े ही दर्दनाक सडक़ हादसे मे 4 चचेरे भाइयों की मौत से मचा हडकंप
चार परिवारों की खुशियां हादसे ने पलभर मे ही छीनी, चंडीगढ़ मे शादी से लौट रहे थे
चंडीगढ़, 30 अक्तूबर (विश्ववार्ता) हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सडक़ हादसे ने चार परिवारों की खुशियां एक छटके मे ही छीन ली। हादसे में चार चचेरे भाइयों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जीटी रोड पर कनक ढ़ाबे के पास उनकी कार को पंजाब रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। ये दिल्ली से चंडीगढ़ में बारात में गए थे। घर लौटने क़े दौरान ये बड़ा हादसा हो गया। सभी मृतक दिल्ली के शाहदरा की नंद नगरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल, पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है औऱ पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर सोमवार अल सुबह यह दर्दनाक सडक़ हादसा पेश आया। क्विड कार में सवार पांच चचेरे भाइयों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई, तो एक भाई जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. मृतकों की पबचान फैसल, नदीम , मोहमद जैद और आजम के तौर पर हुई है. वहीं, दिलशाद घायल है. ये सभी दिल्ली के नंदनगर के रहने वाले हैं। सभी चंडीगढ़ से वापस आ रहे थे और अपने मामा की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे. शिकायत के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।























