
हरियाणा में फिर एक पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या
मचा हडकंप
चंडीगढ, 27 मई (विश्व वार्ता) हरियाणा पुलिस महकमे से पुलिसवालों द्वारा आत्महत्या करने के कई मामले सामने आ रहे हैं। अभी ज्यादा दिन नहीं बीतें हैं जब पलवल में एक एएसआई ने पुलिस चौकी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं, अब ऐसा ही एक ताजा मामला हरियाणा के फरीदाबाद से सामने आया है। जहां एक हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
जानकारी के मुताबिक, हेड कांस्टेबल की पहचान तिलक राज के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जायजा लेते हुए मृतक हेड कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और आगे की जांच-पड़ताल के साथ बनती कार्रवाई की जा रही है।





















