
हरियाणा में पंचायत चुनाव से बडी खबर
फिर और आगे टले चुनाव
चंडीगढ, 17 सिंतबर (विश्ववार्ता) हरियाणा में पंचायत चुनाव से जुडी बडी खबर आ रही है कि राज चुनाव और आगे टल गए हैं। अब 30 नवंबर तक चुनाव होने की उम्मीद है। सरकार आरक्षित सीटों का ब्योरा मुहैया नहीं करा पाई। इस कारण राज्य चुनाव आयोग ने पूर्व में तय समयावधि के भीतर चुनाव कराने में असमर्थता जताते हुए 30 नवंबर तक का समय मांगा है।
मुख्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिखकर 22 सितंबर तक आरक्षित सीटों का ब्योरा मुहैया कराने का एक बार फिर आग्रह किया है। ऐसे में 30 सितंबर तक चुनाव होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह बड़ा झटका है।






















