
हरियाणा में नगर निकाय चुनाव : भाजपा प्रत्याशियों के नाम पर आज लगेगी आखिरी मोहर
चंडीगढ़, 2 जून (विश्व वार्ता) हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के मध्यनजर भारतीय जनता पार्टी ने 18 नगर परिषदों के चेयरमैन पदों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम पर बुधवार को गहन मंथन किया। पंचकुला में प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में हुई भाजपा चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्याशियों के नाम तय करने की प्रक्रिया में 75 प्रतिशत कार्य पूरे कर लिए गए हैं। धनखड़ ने स्पष्ट किया कि आज शाम या शुक्रवार सुबह सभी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।




















