
हरियाणा में जहरीली शराब का कहर अब तक इतने लोगो की हुई मौत
चंडीगढ़, 11 नवंबर (विश्ववार्ता) हरियाणा में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का सिलसिला थमा नहीं है। अंबाला और यमुनानगर में अब तक 16 लोगों की मौत की खबर है। यमुनानगर में शुक्रवार को भी शराब पीने से 5 लोगों की मौत की बात सामने आई। उत्तरप्रदेश के रहने वाली शिवम और दीपक नाम के शख्स ने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया. दोनों युवक यहां फैक्ट्री में नौकरी करते थे वहीं यमुनानगर में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है. एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध फैक्ट्री में करीब 200 पेटी शराब तैयार की गई थी. अब पुलिस ये छानबीन करने में लगी है कि इस शराब को कहां-कहां सप्लाई किया गया था।
अंबाला पुलिस ने बिंजलपुर गांव के गन्ने के खेतों में लगी अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुए आरोपी उत्तम और पुनीत को गिरफ्तार किया था. वहीं इसके मास्टरमाइंड अंकित और कपिल पंडित की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है गिरफ्तार किए गए आरोपियों की आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. आरोपी उत्तम और पुनीत पर पहले भी मुलाना थाने में 3 मुकदमे दर्ज हैं।





















