
हरियाणा में छठे चरण में होगी वोटिंग, 25 मई को होगा मतदान, चार जून को आएंगे नतीजे
हरियाणा मे लोकसभा चुनाव के साथ ही होगे उपचुनाव, युवा वोटर की संख्या 3 लाख के पार
हरियाणा मे इन 4 पार्टियों के बीच होगा मुख्य मुकाबला
इस बार नया प्रयोग किया जा रहा है जो भी हमें सख्ती से करना होगा, हम करेंगे- चुनाव आयुक्त
चंडीगढ़, 17 मार्च (विश्ववार्ता) हरियाणा में दस लोकसभा सीट हैं। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और आप के बीच है। प्रदेश की सत्ता पर अभी भाजपा काबिज है। हरियाणा में इस बार आम आदमी पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।
हरियाणा में छठे चरण में 25 मई को चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव के साथ ही करनाल में भी उपचुनाव होंगे। चुनाव तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार नया प्रयोग किया जा रहा है। जो भी हमें सख्ती से करना होगा, हम करेंगे। हर जिले में एक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। वहां टीवी, सोशल मीडिया, वेब कास्टिंग, 1950 हेल्पलाइन और शिकायत पोर्टल होगा।
निगरानी के लिए हर जिले के ऐसे कंट्रोल रूम में एक अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। जिन लोगों के पास गैर जमानती वॉरंट हैं और जो हिस्ट्रीशीटर्स हैं, उन पर देशभर में कार्रवाई की जा रही है। जो लोग तीन साल से किसी एक जिले में पदस्थ हैं, उन्हें बदलने को कहा गया है। जहां भी वॉलंटियर और अनुबंध पर लोग काम कर रहे हैं, उन्हें चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा।
लोकसभा चुनाव का शेड्यूल
पहला चरण: 19 अप्रैल
दूसरा चरण : 26 अप्रैल
तीसरा चरण : 7 मई
चौथा चरण : 13 मई
पांचवां चरण : 20 मई
छठा चरण : 25 मई
सातवां चरण : 1 जून
नतीजे: 4 जून 2024
। हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 3 लाख 63 हजार 491 है. जिनमें 2 लाख 43 हजार 133 पुरुष और 1 लाख 20 हजार 339 महिला मतदाता शामिल हैं. जो पहली बार मतदान में भाग लेंगे. हरियाणा निवार्चन अधिकारी अनुराग अग्रवाल के मुताबिक हरियाणा में इन चुनावों में कुल 1 करोड़ 98 लाख 23 हजार 168 मतदाता भाग ले सकेंगे. उन्होंने बताया कि 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 3 लाख 63 हजार 491 है।
करनाल विधानसभा सीट के लिए भी चुनाव आयोग ने उप चुनाव का ऐलान किया है। छठवे चरण करनाल लोकसभा सीट का उपचुनाव होगा। गौरतलब है कि मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के बाद करनाल विधानसभा सीट खाली हो गई थी। अब यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं और मनोहर लाल करनाल सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।























