
हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 का आयोजन 4 से 13 जून 2022 तक
जानिये कहां कहां आयोजित किये जायेगें खेल
चंडीगढ़, 26 अप्रैल (विश्व वार्ता) हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 का आयोजन 4 से 13 जून 2022 तक किया जाएगा। इनमें अंडर 18 के 25 खेलों में 5 भारतीय खेल भी शामिल हैं और ये खेल पंचकूला के अलावा शाहबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। इन खेलों में देशभर के लगभग 8500 खिलाड़ी भाग लेंगे। यह जानकारी सीएम मनोहर लाल ने दी। मनोहर लाल ने आज केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से वीसी के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 के आयोजन को लेकर समन्वय समिति बैठक में विस्तृत चर्चा की। बैठक में प्रदेश के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद रहे।






















