हरियाणा में किसानों ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन
चंडीगढ़ से आने वाले लोगों को हुई परेशानी
चंडीगढ, 24 सिंतबर (विश्ववार्ता)हरियाणा में धान की सरकारी खरीद न होने से गुस्साए किसान 23 घंटे से कुरुक्षेत्र में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर डटे हुए हैं। गुरनाम सिंह ने कहा था कि अगर शनिवार सुबह 10:00 बजे तक धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं होगी तो पूरे हरियाणा को जाम कर दिया जायेगा. उसी के ऊपर आज सुबह गुरनाम सिंह ने अपने सोशल अकाउंट से एक बयान जारी किया है. इस बयान में उन्होंने कहा है कि मौसम खराब होने के चलते फिलहाल पूरे हरियाणा को अभी जाम नहीं किया जाएगा रोडवेज GM कुलदीप सिंह ने बताया कि किसानों द्वारा हाईवे जाम करने के बाद चंडीगढ़ से करनाल आने वाली बसों को दूसरे रूटों से करनाल में लाया गया। करीब 30 किलोमीटर का सफर अतिरिक्त तय करना पडा। हालांकि इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।























