
हरियाणा में इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला:
पिता ही बेटी के लिए बना राक्षस
चंडीगढ, 27 दिसंबर (विश्ववर्ता)हरियाणा में इंसानियत को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहा एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को धमकाकर उससे तीन साल तक दुष्कर्म किया। आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत के तुंरत बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार 17 वर्षीय नाबालिग ने महिला थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके बाप ने वर्ष 2020 उसे घर में अकेली पाकर दुष्कर्म किया था। घटना के बारे में किसी को बताने पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पिता उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। पिता ने 23 दिसंबर की रात को भी उसके साथ दुष्कर्म किया। अब उसने अपनी मौसी को इस घटना के बारे में बताया तो मौसी उसे लेकर महिला पुलिस थाना पहुंची और उसके पिता के खिलाफ शिकायत दी।























