
हरियाणा में आज से बिजली महंगी
चंडीगढ़, 1 अप्रैल (विश्ववार्ता) देश मे बढती मंहगाई ने लोगो को जीना मुश्किल कर दिया है, वही हरियाणावासियों पर भी आज से बडा बोझ बढने वाला है, हरियाणा में 50 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च पर ज्यादा बिल देना होगा। 0 से 150 यूनिट पर बिजली 25 पैसे प्रति यूनिट महंगी हो गई है। इस स्लैब में अब 2.50 के बजाय 2.75 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब बिल चुकाना होगा। हालांकि, अन्य स्लैब की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। नई दरें पहली अप्रैल से लागू होंगी। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचआईआरसी) ने बिजली की नई दरों का टैरिफ जारी कर दिया है।





















