हरियाणा में आज प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा
कड़े सुरक्षा प्रबंध, प्रशाशन पूरी तरह से अलर्ट
चंडीगढ़, 21 दिसंबर (विश्ववर्ता) : राहुल गांधी की राजस्थान से हरियाणा में आज प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए है। प्रशाशन जहां एक ओर पूरी तरह से अलर्ट है, वहीं दूसरी ओर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके लिए 4 जिलों के 4 अडिशनल एसपी,19 डीएसपी, 40 इस्पेक्टर और 2200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यात्रा के साथ हैं। यात्रा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर हुडा, रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र हुडा, राज्य कांग्रेस प्रुमख उदयभान शामिल हैं।