
हरियाणा में आज कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर हो सकते है आप मे शामिल
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हरियाणा मे राजनीति गर्मा गई है। अब सूत्रो के हवाले से बडी खबर आ रही है कि हरियाणा में अशोक तंवर जोकि कुछ समय पहले ही तृणमूल कांग्रेस मे शामिल हुए थे वे आज दोपहर को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के निवास पर आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते है। अशोक तंवर ने 23 नवंबर 2021 को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल पार्टी ज्वाइंन की थी।





















