हरियाणा में अब हिंदी में भी मिलेंगे न्यायालयों के आदेश
चंडीगढ़, 14 दिसंबर (विश्व वार्ता): अब हरियाणा में न्यायालयों के आदेश हिंदी भाषा में भी मिलेंगे। यह आदेश एक अप्रैल 2023 से लागू करने का निर्णय लिया गया है। हरियाणा सरकार के द्वारा हिंदी राजभाषा संशोधन एक्ट को हरियाणा के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय ने मंजूरी दे दी है। राज्य में अब 1 अप्रैल 2023 से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।