
हरियाणा में अब चौकीदारों को पंचायत विभाग को सौंपने का निर्णय
चंडीगढ, 19 मई (विश्व वार्ता) हरियाणा सरकार ने एक आदेश जारी करके अब ग्रामीणों चौकीदारों को पंचायत विभाग को सौंपने का निर्णय लिया है। हरियाणा सरकार ने हरियाणा सरकार कार्य(आबंटन) नियम, 1974 में संशोधन करते हुए हरियाणा चौकीदार नियम, 2011 के प्रशासन का कार्य विकास एवं पंचायत विभाग को सौंपने का निर्णय लिया है।





















