
हरियाणा में ‘अग्निपथ’ पर बवाल जारी
रोहतक में किसान नेता बैठे भूख हड़ताल पर
चंडीगढ़, 17 जून (विश्ववार्ता) देशभर में अग्निपथ योजना के खिलाफ युवा सड़क पर उतर रहे हैं। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके, बोगियों को आग के हवाले कर दिया और ट्रेनों की आवाजाही रोक दी है। इसी बीच अग्निपथ योजना के खिलाफ पलवल में हिंसक विरोध के बाद, हरियाणा सरकार ने एहतियातन फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को 24 घंटे के लिए निलंबित कर दिया है। रोहतक में अग्निपथ योजना के विरोध में एमडीयू के गेट नंबर 2 के बाहर नवीन जयहिंद व किसान सभा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने सरकार का पुतला फूंक कर विरोध जताया और नारेबाजी करते हुए रोड जाम किया। य





















